Khan Sir Controversy: युवती ने खान सर पर लगाए गंभीर आरोप, पीरबहोर थाने पहुंची, जानें फैजल खान का जवाब

पटना के पीरबहोर थाने में एक युवती ने कोचिंग संचालक खान सर पर 2017 से परेशान करने और जान के खतरे का आरोप लगाया है. खान सर ने इसे फालतू बताया.

ADVERTISEMENT

Khan Sir Controversy
Khan Sir Controversy
Google CTA

बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर (फैजल खान) एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं. इस बार पटना के पीरबहोर थाने में उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती ने उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराकर सनसनी फैला दी है. महिला का दावा है कि उसके पास खान सर से जुड़ी कई गुप्त जानकारियां हैं, जिसके कारण उसकी जान को खान सर से खतरा बना हुआ है.