Khan Sir की रिसेप्शन पार्टी में इस वजह से शामिल नहीं हुई उनकी पत्नी, सामने आ गई पूरी कहानी, लड़कों की पार्टी के लिए भी आया बड़ा अपडेट

Khan Sir Reception Party: पटना के मशहूर खान सर ने अपनी शादी के भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया. अंजुमन इस्लामिया हॉल में आयोजित इस पार्टी में 20,000 से अधिक छात्राएं शामिल हुई. हालांकि इसमें उनकी पत्नी शामिल नहीं हो हुई थी.

ADVERTISEMENT

Khan Sir Reception Party
पटना में खान सर ने छात्राओं के लिए किया रिसेप्शन पार्टी का आयोजन
Google CTA

Khan Sir Reception Party: पटना के फेमस टीचर और यूट्यूबर खान सर (Khan Sir) ने अपनी शादी के बाद स्टूडेंट्स के लिए भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया. इसमें 20,000 से ज्यादा छात्राएं शामिल हुईं. अंजुमन इस्लामिया हॉल में आयोजित इस जश्न में लड़कियों ने खाने-पीने और उत्साह का जमकर लुत्फ उठाया. खान सर ने लड़कियों को पहली प्राथमिकता क्यों दी इसे लेकर अब उनका बयान सामने आया है. वहीं उन्होंने ये भी बताया है कि लड़कों के लिए पार्टी का आयोजन कब किया जाएगा.