खान सर और रोशन आनंद विवाद में नया मोड़! 'नेपाल कनेक्शन' और पुलिस के रवैये पर उठे गंभीर सवाल, कोई मैनेज कर रहा है मामला?

Khan Sir Controversy Update: पटना के चर्चित खान सर और रोशन आनंद विवाद में अब नया मोड़ आ गया है. प्रिंस की नेपाल में हुई मौत, बिसरा रिपोर्ट, कदमकुआं थाने में एफआईआर को लेकर उठा विवाद और पुलिस के रवैये पर गंभीर सवालों ने मामले को और पेचीदा बना दिया है. जानिए आखिर क्यों पीड़ित पक्ष 'नेपाल कनेक्शन' और मामले को मैनेज किए जाने के आरोप लगा रहा है.

ADVERTISEMENT

Patna Coaching Controversy Update
Patna Coaching Controversy Update
google news

बिहार के कोचिंग जगत की सबसे बड़ी जंग अब पूरी तरह से व्यक्तिगत और बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच चुकी है. फैजल खान और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के रोशन आनंद सर के बीच का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. ज्ञान बिंदु कोचिंग के प्रिंस की मौत के बाद रोशन आनंद ने खान सर पर सीधे और बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. इस पूरे विवाद का असर दोनों ही पक्षों पर साफ देखा जा रहा है.