Khesari Lal Yadav: Politics से खेसारी ने क्यों मानी हार? क्यों कहा 'हमारे लिए राजनीति ठीक नहीं है

छपरा सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव हारने के बाद भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने कहा कि राजनीति उनके जैसे ईमानदार कलाकारों के लिए सही नहीं है क्योंकि यहां केवल झूठ बोलने वाले ही सफल होते हैं.

ADVERTISEMENT

खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव
Google CTA

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और आरजेडी (RJD) नेता खेसारी लाल यादव ने राजनीति को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला बयान दिया है. छपरा लोकसभा सीट से चुनाव हारने के बाद खेसारी का दर्द पहली बार मीडिया के सामने छलका है. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि वह एक कलाकार के तौर पर ही ठीक हैं और राजनीति उनके जैसे लोगों के बस की बात नहीं है.