तेजस्वी यादव की पत्नी Rajshree बनेंगी दूसरी रावड़ी? Land For Job मामले में जेल जाने की चर्चा के बीच अटकलें तेज

लैंड फॉर जॉब मामले में तेजस्वी यादव के जेल जाने की चर्चाओं के बीच उनकी पत्नी राजश्री यादव को आरजेडी की कमान सौंपने की अटकलें तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि पार्टी में बिखराव रोकने के लिए तेजस्वी अपने पिता लालू यादव के 1997 वाले फैसले को दोहराते हुए राजश्री को 'दूसरी राबड़ी' के रूप में राजनीति में उतार सकते हैं.

ADVERTISEMENT

बिहार
बिहार
Google CTA

बिहार की राजनीति में एक बार फिर से इतिहास दोहराने की सुगबुगाहट तेज हो गई है. लैंड फॉर जॉब (Land For Job) मामले में लालू परिवार पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है. हाल ही में आरोप तय होने के बाद अब यह चर्चा जोरों पर है कि यदि तेजस्वी यादव को जेल जाना पड़ता है तो राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की कमान किसके हाथ में होगी. इस बीच सबसे बड़ा नाम तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव का उभरकर सामने आ रहा है.