आरक्षण पर क्या सोचतीं हैं मैथिली ठाकुर? खुलकर रखी अपनी बात

मशहूर लोक गायिका और विधायक मैथिली ठाकुर ने आरक्षण पर चल रही बहस पर बेबाकी से अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि आज का यूथ एक ऐसा समाज चाहता है जहां अवसर और अधिकार सभी को समान रूप से मिलें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार की चर्चित लोक गायिका और विधायक मैथिली ठाकुर ने देश में आरक्षण को लेकर चल रही सियासी व सामाजिक बहस पर खुलकर अपनी बात रखी है. इंटरव्यू के दौरान जब उनसे आरक्षण और जातिगत व्यवस्था को लेकर उनके वायरल बयान पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि आज का युवा जाति और सरनेम के आधार पर भेदभाव से अलग हटकर समान अवसरों वाले समाज की सोच रखता है.