'जो जीतने के बाद झुकता है वो संस्कारी होता है...', प्रशांत किशोर के 'फ्रॉड' वाले बयान पर मनोज तिवारी का करारा जवाब
Manoj Tiwari vs Prashant Kishor: बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद प्रशांत किशोर ने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी पर 'फ्रॉड' और 'बरसाती मेंढक' जैसे तीखे शब्दों में हमला बोला था. अब मनोज तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि जीत के बाद जो झुकता है, वही संस्कारी होता है, जबकि दूसरों को गाली देने वाला अहंकारी होता है. जानें दोनों नेताओं के बीच शुरू हुई इस जुबानी जंग की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

प्रशांत किशोर के बयान पर मनोज तिवारी का पलटवार
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत के बाद जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. चुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने बीजेपी सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी पर जोरदार हमला बोलते हुए उन्हें 'फ्रॉड' और 'बरसाती मेंढक' तक कह डाला था. अब इस बयान पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की प्रतिक्रिया सामने आई है. मनोज तिवारी ने प्रशांत किशोर के बयानों को उनका अहंकार करार देते हुए उन पर पलटवार किया है.
