"अब एक उम्रदराज सन्यासी के साथ रहती हैं जूली'' अपनी छात्रा जूली से प्यार करने वाले मटुकनाथ ने किया बड़ा खुलासा

बिहार Tak को दिए इंटरव्यू में मटुकनाथ ने बताया कि जूली अब कहां हैं, उनका रिश्ता किस मोड़ पर है और क्या दोनों के बीच अब भी प्यार है ? पढ़ें पूरा इंटरव्यू.

ADVERTISEMENT

NewsTak
मटुकनाथ का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू.
Google CTA

Love Guru Matuknath Interview: आपको मटुकनाथ याद हैं ? प्रोफेसर मटुकनाथ...जिन्होंने अपनी छात्रा जूली से प्यार कर लिया और लिव-इन में रहने लगे. मटुकनाथ जूली से 30 साल बड़े थे. पटना विश्वविद्यालय में हिंदी के प्रोफेसर मटुक नाथ तब लव गुरु के नाम से मशहूर हो गए. दोनों साल 2006 में इस प्रेम कहानी के साथ चर्चा में आए थे. जूली 2007 से 2014 तक मटुकनाथ के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रही और फिर उन्हें छोड़कर चली गई. अब जूली कहां हैं ? लव गुरु मटुकनाथ की जिंदगी कैसी चल रही है ? से सब अब पूर्व प्रोफेसर मटुकनाथ से ही जानते हैं. Bihar Tak ने उनके प्रेम संबंधों के अलावा कई मुद्दों पर बात की. इस खास इंटरव्यू में मटुकनाथ ने अपनी और जूली की चर्चित प्रेम कहानी, अपने अतीत, समाज की सोच और जूली के वर्तमान जीवन पर कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं.