मोकामा में बदला सियासी खेल. अनंत सिंह और सूरजभान के बाद अब बेटों की बारी?

मोकामा की राजनीति में अब अनंत सिंह और सूरजभान सिंह की जगह अगली पीढ़ी की सक्रियता चर्चा में है. अनंत सिंह के बेटे अभिषेक चुनावी मैदान संभालने की तैयारी में हैं, वहीं सूरजभान सिंह के बेटे अमितोष भी क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं. पचमहला की घटना के बाद दोनों के पीड़ित परिवार से मिलने से मोकामा में नई राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

मोकामा की राजनीति में लंबे समय तक दो नामों की चर्चा रही है. अनंत सिंह और सूरजभान सिंह. कभी दोनों आमने-सामने दिखे तो कभी इस इलाके की सियासत में दूसरे बाहुबली चेहरों की एंट्री ने मुकाबले को दिलचस्प बनाया. लेकिन अब कहानी में एक बड़ा बदलाव नजर आ रहा है. पुराने खिलाड़ी उम्र और स्वास्थ्य की वजह से पीछे हो रहे हैं और उनकी जगह बेटों की सक्रियता बढ़ रही है.