सीएम नीतीश ने चुनाव से पहले खोल दिया खजाने का पिटारा, महिलाओं को दी बड़ी सौगात

Nitish Cabinet Decision: कैबिनेट में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ को मंजूरी मिली, जिसके तहत हर परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक मदद मिलेगी.

ADVERTISEMENT

CM Nitish Kumar launching Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana
बिहार में महिलाओं के लिए 10 हजार की आर्थिक सहायता योजना लागू
google news

Nitish Cabinet Decision: बिहार सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आज एक नई योजना की शुरुआत की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ को मंजूरी दी गई. इस योजना का मकसद है- राज्य के हर परिवार की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक मदद देना.