मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा बढ़ा, बागमती खतरे के निशान से ऊपर, कटरा के गांवों में घुसा पानी

मुजफ्फरपुर में बागमती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. कटरा के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से 250 से अधिक परिवार प्रभावित बताए जा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के बाद बिहार में नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है. मुजफ्फरपुर में बागमती नदी के बढ़े जलस्तर ने बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है. कटरा प्रखंड की बसघट्टा और बर्री पंचायत के कई गांवों में पानी घुस गया है, जिससे 250 से अधिक परिवार प्रभावित बताए जा रहे हैं.