Senegal में 4 महीने तक फंसा रहा मुज़फ्फरपुर का युवक, Embassy की पहल से लौटा घर
Muzaffarpur का उमाशंकर कुमार Senegal में चार महीने तक परेशानियों के बीच फंसा रहा. Embassy और विदेश मंत्रालय की पहल के बाद पासपोर्ट वापस मिला और वह घर लौट सका.
ADVERTISEMENT

पश्चिम अफ्रीकी देश Senegal में करीब चार महीने तक परेशानियों का सामना करने के बाद Muzaffarpur का युवक Umashankar Kumar सोमवार को अपने घर लौट आया. कुढ़नी प्रखंड के कोठियां गांव निवासी उमाशंकर नौकरी के लिए Senegal की राजधानी Dakar गया था. घर पहुंचते ही पत्नी Chandni Devi और बच्चों ने उसे गले लगा लिया. परिवार से मिलकर उमाशंकर भावुक हो गया और उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े.
