बिहार में छात्र आंदोलन के बीच हाई अलर्ट, बेगूसराय-दरभंगा-पटना में उपद्रवियों की तस्वीरें पुलिस ने जारी की
नीट पेपर लीक विवाद के बीच बिहार में पुलिस हाई अलर्ट पर है. बेगूसराय, दरभंगा और पटना में पत्थरबाजों की तस्वीरें पुलिस ने जारी की है.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
पुलिस मुख्यालय ने सभी कर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कीं
बेगूसराय में चार गिरफ्तार हुए और 30 संदिग्धों की फोटो सार्वजनिक हुई
दरभंगा और पटना में पहचान के लिए तस्वीरें साझा की गईं
NEET पेपर लीक विवाद और अभ्यर्थियों के उग्र प्रदर्शनों ने अब पूरे बिहार में व्यापक आंदोलन का रूप ले लिया है. राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. मुख्यालय ने सुरक्षा कारणों से सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं और अधिकारियों को बिना इजाजत स्टेशन न छोड़ने के सख्त निर्देश जारी किए हैं. दूसरी ओर, राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. 26 दिनों से अनशन पर बैठे सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने सरकार के साथ 3 प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया है.
