'आतंकवादियों से भी खतरनाक हैं पेपर लीक करने वाले, NTA की हो गहन जांच...', NEET पेपर लीक पर खान सर का बड़ा हमला

Khan Sir on NEET Scam: NEET पेपर लीक मामले पर मशहूर शिक्षक खान सर का बड़ा बयान सामने आया है. खान सर ने NTA पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि पेपर लीक करने वाले आतंकवादियों से भी ज्यादा खतरनाक हैं. उन्होंने NTA की गहन जांच, सख्त सजा और परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव की मांग की. जानिए खान सर ने छात्रों, कोचिंग माफिया और CBI जांच को लेकर क्या कहा.

ADVERTISEMENT

Khan Sir Statement on NEET Paper Leak
Khan Sir Statement on NEET Paper Leak
google news

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक मामले ने पूरे देश के छात्रों को झकझोर कर रख दिया है. इस गंभीर मुद्दे पर देश के जाने-माने शिक्षक खान सर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बिहार तक को दिए एक विशेष इंटरव्यू में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सब बिना अंदरूनी मिलीभगत के मुमकिन नहीं है. खान सर ने पेपर लीक करने वाले सिंडिकेट की तुलना आतंकवादियों से करते हुए उन्हें समाज के लिए अधिक घातक बताया है.