NEET Exam से पहले टेलीग्राम पर एक बार फिर से बिक रहा था असली पेपर, पुलिस ने ऐसे किया बड़े खेल का पर्दाफाश

मुजफ्फरपुर पुलिस ने टेलीग्राम पर NEET परीक्षा का असली प्रश्नपत्र देने का झांसा देकर छात्रों से ठगी करने वाले गिरोह के 4 और सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में अब तक मुख्य सरगना समेत कुल 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस आगे की जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

Neet paper leak
Neet paper leak
Google CTA

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी NEET को लेकर चल रहा विवाद अभी थमा भी नहीं था कि ठगों ने छात्रों की मजबूरी और डर का फायदा उठाना शुरू कर दिया है. 21 जून को होने वाली दोबारा परीक्षा से ठीक पहले बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. जो टेलीग्राम पर असली क्वेश्चनपेपर देने का दावा करके लाखों रुपये ऐंठ रहा था. पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की और चार आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है. इस रैकेट में अब तक मुख्य सरगना समेत कुल 5 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.