पथराव, भगदड़, हवाई फायरिंग और 500 आज्ञात पर FIR... पटना स्टेशन पर क्यों फूटा छात्रों का गुस्सा? जानिए पूरी कहानी

Patna Railway Station Violence: बिहार पुलिस मद्य निषेध परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के उग्र प्रदर्शन से पाटलिपुत्र स्टेशन रणक्षेत्र बन गया. स्पेशल ट्रेन में जगह न मिलने पर भड़के छात्रों ने जमकर पत्थरबाजी की, जिसमें रेलवे IG और थाना प्रभारी घायल हो गए. बेकाबू भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी. इस मामले में पुलिस ने 500 अज्ञात पर FIR दर्ज की है.

ADVERTISEMENT

Patna Railway Station Violence
Patna Railway Station Violence
google news

Patna Railway Station Clash: बिहार में रविवार को एक परीक्षा के चलते राजधानी पटना का पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन अचानक युद्ध का मैदान बन गया. बिहार पुलिस के मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए हजारों अभ्यर्थियों ने स्टेशन पर ऐसा तांडव मचाया कि पुलिस के हाथ-पांव फूल गए. स्पेशल ट्रेन में चढ़ने को लेकर शुरू हुई धक्का-मुक्की देखते ही देखते खूनी संघर्ष, भारी पत्थरबाजी और पुलिस की हवाई फायरिंग में बदल गई.