नीतीश कुमार का 'सस्पेंस' बरकरार! इस्तीफा देने में क्यों नहीं दिखा रहे जल्दबाजी? क्या फिर पलटी मारेंगे सुशासन बाबू
Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने का रास्ता साफ होने के बावजूद उनके इस्तीफे को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. जदयू नेताओं के बयानों ने अटकलों को और तेज कर दिया है. क्या नीतीश कुमार आखिरी वक्त में फिर कोई बड़ा सियासी फैसला लेंगे? जानिए इस्तीफे में देरी की वजह, 6 महीने तक सीएम बने रहने का संवैधानिक विकल्प और निशांत कुमार की एंट्री से बदले समीकरणों का पूरा विश्लेषण.
ADVERTISEMENT

Bihar CM latest update
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने का रास्ता साफ हो चुका है, लेकिन उनके इस्तीफे और दिल्ली रवानगी को लेकर सस्पेंस कम होने का नाम नहीं ले रहा है. राज्यसभा के लिए चुने जाने के कई दिन बीत जाने के बाद भी नीतीश कुमार ने अभी तक बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है. जानकारों का कहना है कि सुशासन बाबू की विदाई इतनी सादी नहीं होगी और वे जाते-जाते कोई बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं.