Exclusive: पप्पू यादव का छलका दर्द, मुस्लिम और यादव को बताया दुर्गति का सबसे बड़ा कारण

Pappu Yadav Exclusive Interview: पप्पू यादव ने खुलासा किया कि उनकी दुर्गति का सबसे बड़ा कारण यादव और मुस्लिम वोटर्स हैं. महागठबंधन रैली में मंच से दूर रहने और कांग्रेस की भूमिका पर भी बोले.

ADVERTISEMENT

Pappu Yadav exclusive interview on Yadav Muslim voters
पप्पू यादव ने मुस्लिम और यादव को बताया दुर्गति का कारण
google news

Pappu Yadav Exclusive Interview: बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का आज यानी 1 सितंबर को समापन हो गया. यात्रा के समापन कार्यक्रम में राहुल गांधी और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव केंद्र सरकार, राज्य सरकार, नीतीश कुमार और बीजेपी पर जमकर बरसे. लेकिन इसी बीच पप्पू यादव फिर चर्चा में आ गए. पप्पू यादव को मंच पर जगह नहीं मिलने के कारण नीचे कुर्सी लगाकर बैठे होने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसी को लेकर जब हमारे संवाददाता ने पप्पू यादव से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि उनकी दुर्गति का कारण यादव और मुसलमान है. साथ ही पप्पू यादव ने कांग्रेस को लेकर कई बातें बताई. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.