पप्पू यादव को राहुल-तेजस्वी के मंच से फिर किया गया किनारा? सड़क पर कुर्सी लगाकर बैठे, वीडियो हुआ वायरल

Pappu Yadav Viral Video: महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के समापन में पप्पू यादव को मंच से दूर रखा गया. राहुल गांधी-तेजस्वी यादव मंच पर, पप्पू सड़क पर कुर्सी पर बैठे नजर आए.

ADVERTISEMENT

Pappu Yadav sidelined from Rahul Gandhi Tejashwi stage
मंच से दूर पप्पू यादव, सड़क पर कुर्सी लगाकर बैठे
google news

बिहार में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा का आज समापन हो गया है. लेकिन समापन वाले दिन जन अधिकार पार्टी(JAP) सुप्रीमो पप्पू यादव को लेकर बवाल मच गया है. क्योंकि एक बार फिर पप्पू यादव को मंच से दूर रखा गया है. एक ओर जहां राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत तमाम महागठबंधन के बड़े नेता मंच पर दिखे, वहीं दूसरी ओर पप्पू यादव को मंच पर जगह ही नहीं मिली. पप्पू यादव के मंच से नीचे बैठे होने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. साथ ही उनके कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर रोष भी देखा गया है. लेकिन जब पप्पू यादव से पूछा गया तो उन्होंने इस मामले में अपनी सफाई भी दी है.