लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी के बाद बोले पप्पू यादव, 'जिसे जो करना है करें, मैं डरता नहीं किसी से'
Pappu Yadav Interview: पप्पू यादव ने अपने ट्वीट में ये लिखा था कि, 'कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इस लारेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा.' पप्पू यादव के इस पोस्ट का असर ऐसा हुआ कि, पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिल गई.
ADVERTISEMENT

Pappu Yadav
Pappu Yadav Interview: लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को धमकी दी गई. इस धमकी के बाद पप्पू यादव ने केंद्र सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की हैं. दरअसल बाबा सिद्दीकी की मुंबई में हत्या के बाद सांसद पप्पू यादव ने एक एक्स पर पोस्ट किया था जिसने तहलका मचा दिया. 13 अक्टूबर को पप्पू यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, 'यह देश है या हिजड़ों की फौज'. एक अपराधी जेल में बैठ चुनौती देकर लोगों को मार रहा है, सब मुकदर्शक बने हैं.' कभी मूसेवाला, कभी करणी सेना के मुखिया... अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला.