बिहार चुनाव से पहले SIR की पारदर्शिता पर बंटी जनता की राय, वोट वाइब सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे

Vote Vibe Survey: बिहार में SIR की पारदर्शिता पर वोट वाइब सर्वे में जनता बंटी- 39.9% ने कहा प्रक्रिया सही, 39.8% ने बताया अपारदर्शी और 20.4% लोगों ने कहा कुछ सटीक नहीं कह सकते.

ADVERTISEMENT

Bihar SIR transparency survey result
SIR प्रक्रिया पर जनता की राय: 39.9% ने बताया पारदर्शी
google news

बिहार में SIR की प्रक्रिया को लेकर विपक्ष शुरू से ही सत्ता पक्ष पर हमला बोल रहा है. 1 अगस्त को SIR का पहला ड्राफ्ट जारी होने के बाद इसमें कई तरह के मामले सामने आए जैसे बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का दो वोटर आईडी कार्ड, मुजफ्फरपुर में एक ही मकान में 269 मतदाताओं के नाम आदि. अब वोट वाइब ने SIR पर एक सर्वे किया है जिसमें उन्होंने SIR के मुद्दे से जुड़े कई सवाल जनता से पूछे. लेकिन हम बात करेंगे सबसे अहम मुद्दे पर जो है "क्या SIR की प्रक्रिया में पारदर्शिता है या नहीं"? आइए विस्तार से जानते है लोगों की राय.