पटना IGIMS पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री को मरीजों ने घेरा, इलाज में ढिलाई पर फूटा गुस्सा
IGIMS पटना में नई सुविधाओं के शुभारंभ पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री को आक्रोशित मरीजों के परिजनों ने घेरकर अपनी समस्याएं सुनाईं. गार्ड्स ने सुरक्षा घेरे में बाहर निकाला.
ADVERTISEMENT

Nishant Kumar
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का IGIMS दौरा
अस्पताल की व्यवस्था देख बिफरे निशांत
अधिकारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश
मरीजों ने स्वास्थ्य मंत्री के सामने ही सुनाई समस्या
राजधानी पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब नई चिकित्सकीय सुविधाओं का फीता काटने पहुंचे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को अस्पताल परिसर में ही आक्रोशित लोगों का सामना करना पड़ा. प्रशासनिक लाव-लश्कर के बीच पहुंचे मंत्री के सामने जब एक-एक कर बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का पुलिंदा खुला, तो वहां मौजूद हर कोई सन्न रह गया.
