पटना में 65% आरक्षण की मांग पर बड़ा बवाल: J.P. गोलंबर पर टूटी बैरिकेडिंग, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की
पटना में आरक्षण बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता अमर आजाद के नेतृत्व में भारी हंगामा हुआ. सीएम हाउस और राजभवन का घेराव करने निकले प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर रोक लिया. धक्का-मुक्की और ड्रामे के बाद कई लोग हिरासत में लिए गए.
ADVERTISEMENT

मंगलवार को पटना में आरक्षण बढ़ाने के मांग पर जबरदस्त हंगामा हुआ. कांग्रेस नेता अमर आजाद के नेतृत्व में हजारों लोग सड़क पर उतर गए. आरक्षण बढ़ाने की मांग के साथ प्रदर्शनकारी गांधी मैदान से चलकर सीएम हाउस और राजभवन पंहुचने वाले थे. गांधी मैदान गेट नम्बर 10 से जैसे ही प्रदर्शनकारी आगे बढ़े जेपी गोलम्बर पर पुलिस ने बेरिकेडिंग की मदद से इन्हें रोक दिया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बेरिकेडिंग को तोड़ कर आगे बढ़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया.
