'अक्षरा मेरा बाबू है... दिल से सॉरी' स्टेज से पवन सिंह ने मांगी माफी, बोले- 'जल्द साथ दिखेगी जोड़ी
मुंगेर में स्टेज शो के दौरान पवन सिंह ने अक्षरा सिंह और उनके परिवार से मांगी माफी. बोले- अक्षरा मेरा बाबू है, जल्द साथ दिखेगी जोड़ी. पत्नी ज्योति सिंह ने लिखा- वाह रे स्वाभिमान. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के बीच बरसों से चली आ रही तल्खी में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है. मुंगेर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान भरे मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह और उनके परिवार से हाथ जोड़कर माफी मांगी है. इतना ही नहीं, पवन सिंह ने यह बड़ा दावा भी कर दिया कि दर्शकों की पसंदीदा यह ऑन-स्क्रीन जोड़ी बहुत जल्द एक साथ नजर आने वाली है.
'मेरा बेटा-बाबू है अक्षरा, उनके माता-पिता से दिल से सॉरी'
मुंगेर में स्टेज शो के दौरान भावुक दिखे पवन सिंह ने हाथ में माइक संभालते ही कहा कि अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है. उनके पिताजी हमारे बड़े भैया हैं और उनकी माताजी हमारी भाभी हैं. अगर मेरे बच्चे को लगता है कि मुझसे कोई गलती हुई है, तो मैं उन्हें दिल से सॉरी बोलता हूं.
पवन सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि मां-बाप, मां-बाप होते हैं, उनसे बड़ा इस दुनिया में कोई नहीं होता. अगर अक्षरा जी के माता-पिता को मेरे कारण कभी भी बुरा महसूस हुआ हो या कुछ गलत लगा हो, तो मैं भैया-भाभी से दिल से क्षमा मांगता हूं और उन्हें प्रणाम करता हूं.
'क्या आप फिर से हम दोनों को साथ देखना चाहते हैं?'
माफी मांगने के बाद पवन सिंह ने नीचे मौजूद हजारों फैंस की भीड़ से सवाल पूछा, 'आप लोग क्या चाहते हैं कि यह जोड़ी फिर से स्क्रीन पर साथ दिखे?' भीड़ के शोर और तालियों के बीच पवन सिंह ने मुस्कराते हुए कहा कि अगर आप लोग देखना चाहते हैं, तो यह जोड़ी बहुत जल्द एक साथ काम करती नजर आएगी.
क्यों टूटा था पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रिश्ता?
एक दौर में भोजपुरी सिनेमा की सबसे हॉट और हिट मानी जाने वाली पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी के बीच विवाद बेहद गहरा रहा है:
- अचानक दूसरी शादी: साल 2018 में पवन सिंह ने अक्षरा को बिना बताए ज्योति सिंह से दूसरी शादी कर ली थी, जिससे अक्षरा को गहरा धोखा महसूस हुआ.
- गंभीर आरोप: अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर रिश्ते के दौरान शराब के नशे में मारपीट करने, कमरे में बंद कर टॉर्चर करने, करियर बर्बाद करने जैसे कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे.
- कड़वाहट और राहें जुदा: इन गंभीर आरोपों और सार्वजनिक लड़ाइयों के बाद दोनों के बीच दूरियां इतनी बढ़ गईं कि दोनों ने एक-दूसरे से मुंह मोड़ लिया था.
अब देखने वाली बात होगी कि पवन सिंह के इस 'स्टेज सॉरी' पर अक्षरा सिंह क्या प्रतिक्रिया देती हैं और क्या सच में यह सुपरहीट जोड़ी फिर से एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर तहलका मचाएगी!
दरभंगा में रिश्तों का कत्ल: कुरकुरे का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म, आरोपी नाना गिरफ्तार
