भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने स्टेज पर ही लड़की को दिया शादी का ऑफर, बोले- टिकाऊ हूं...,वीडियो वायरल
Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टेज पर ही एक लड़की को शादी का ऑफर देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में पवन सिंह मजाकिया अंदाज में खुद को शादी के लिए 'टिकाऊ, कमाऊ और संस्कारी' बताते हैं. जानिए वायरल वीडियो की पूरी कहानी और क्या है इस शादी वाले बयान का सच.
ADVERTISEMENT

पवन सिंह ने ऑन स्टेज लड़की को दिया शादी का प्रपोजल
भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह आए दिन अपनी निजी जिंदगी और लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते है. बीते महीने उनके बर्थडे पर भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह के काफी क्लोज दिख रहे थे. अब एक बार फिर पवन सिंह सोशल मीडिया पर छाए हुए है और इस बार भी वजह शादी है. पवन सिंह यहां स्टेज पर सरेआम एक लड़की को शादी का ऑफर दे रहे हैं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.