प्रशांत किशोर का बंगाल और बिहार दोनों जगह की वोटर लिस्ट में नाम! चुनावी रणनीतिकार पर उठे सवाल
Bihar Assembly Election 2025: बिहार में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर विवादों घिर गए हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पीके का नाम एक साथ बिहार और पश्चिम बंगाल की वोटर लिस्ट में दर्ज है. हालांकि इस मामले में अभी तक प्रशांत किशोर की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
ADVERTISEMENT

प्रशांत किशोर (फाइल फोटो)
Bihar Election Date 2025: बिहार में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. इंडियन एक्सप्रेस की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि प्रशांत किशोर का नाम एक साथ दो जगहों की वोटर लिस्ट में दर्ज है. इसमें एक पश्चिम बंगाल में और दूसरा बिहार शामिल है. अब ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं, इस मामले में खबर लिखे जाने तक प्रशांत किशोर की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. वहीं चुनाव आयोग के नियम के अनुसार एक वोटर सिर्फ एक ही जगह से इनरोल कर सकता है.