तेजस्वी यादव की करीबी मानी जाने वाली ऋतु जायसवाल BJP में होंगी शामिल... लेकिन जॉइनिंग से पहले उन्होंने रख दी ये बड़ी शर्त

Bihar News: बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. कभी तेजस्वी यादव की करीबी मानी जाने वाली ऋतु जायसवाल अब बीजेपी में शामिल होने जा रही हैं. टिकट कटने के बाद आरजेडी से नाराज चल रहीं ऋतु ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है. अब उनके इस फैसले से बिहार की सियासत गरमा गई है.

ADVERTISEMENT

RJD छोड़ BJP में शामिल होंगी ऋतु जायसवाल
RJD छोड़ BJP में शामिल होंगी ऋतु जायसवाल
google news

Ritu Jaiswal Joining BJP : बिहार की राजनीति में दल-बदल का खेल कोई नया नहीं है, लेकिन जब कोई स्थापित और जमीनी पकड़ रखने वाला चेहरा अपनी पुरानी पार्टी को छोड़कर नए ठिकाने की तलाश करता है तो सियासी गलियारों में भूचाल आना तय माना जाता है. इस समय बिहार से एक ऐसी ही खबर सामने आ रही है जिसने RJD के खेमे में खलबली मचा दी है. आरजेडी की तेजतर्रार और सोशल मीडिया पर अपनी मजबूत पहचान रखने वाली नेता ऋतु जायसवाल ने अब BJP का दामन थामने का फैसला कर लिया है.