लालू परिवार में मतभेद? रोहिणी आचार्या ने तोड़ दी चुप्पी, दे दिया बड़ा संदेश
Lalu Family Controversy: बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार में मतभेद की चर्चा तेज. रोहिणी आचार्या ने खुद को राजनीति से किया दूर, सोशल मीडिया पोस्ट और 58 नेताओं को अनफॉलो करने से बढ़ी सियासी हलचल.
ADVERTISEMENT

लालू यादव और रोहिणी आचार्या
Lalu Family Controversy: बिहार में चुनाव से पहले लालू परिवार एक बार फिर सुर्खियों में है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 'बिहार अधिकार यात्रा' के दौरान संजय यादव की एक वायरल तस्वीर ने लालू परिवार के अंदर चल रहे मतभेद का खुलासा कर दिया है. आज यानी रविवार को लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने फिर एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने परिवार और राजनीतिक स्टैंड को साफ कर दिया है, जिसके बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा विवाद और रोहिणी ने पोस्ट में क्या कुछ लिखा.
