तेजस्वी यादव के CM चेहरा को लेकर कांग्रेस नेता ने दिया बड़ा बयान, कहा-'कोई दूसरा विकल्प नहीं है'

Bihar Election 2025: कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि बिहार में महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा सिर्फ तेजस्वी यादव ही होंगे. उनके अलावा कोई और दूसरा विकल्प नहीं है.

ADVERTISEMENT

Bihar Election 2025
तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के CM फेस: अखिलेश प्रसाद सिंह 
Google CTA

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह (Akhilesh Prasad Singh) ने महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ही महागठबंधन के मुख्यमंत्री फेस होंगे. उन्होंने कहा, "कोई दूसरा विकल्प नहीं है." तेजस्वी यादव ही महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा होंगे.'