समस्तीपुर छेड़छाड़ केस: गिरफ्तारी के वक्त लंगड़ाते दिखे आरोपी, पेशी के अगले दिन सामान्य चाल

समस्तीपुर में लड़की के साथ बदसलूकी के मामले में सामने आए दो वीडियो अब चर्चा का विषय हैं. एक वीडियो में गिरफ्तारी के वक्त कुछ आरोपी लंगड़ाकर चलते नजर आ रहे हैं, जबकि अगले दिन कोर्ट में पेशी के दौरान उनकी चाल सामान्य दिखाई दे रही है. इन दोनों वीडियो के बीच का अंतर सोशल मीडिया पर सवाल खड़े कर रहा है.

ADVERTISEMENT

Samastipur Chhedchhad Case
Samastipur Chhedchhad Case
Google CTA

समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की. पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वीडियो की जानकारी मिलने के बाद तकनीकी जांच के जरिए घटनास्थल और आरोपियों की पहचान की गई और करीब छह घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. इसी कार्रवाई से जुड़े एक वीडियो में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से कुछ की चाल अलग नजर आ रही है. वीडियो में वे लंगड़ाते हुए आगे बढ़ते दिखाई देते हैं. इसके बाद सामने आए दूसरे वीडियो में, जब आरोपियों को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया, उनकी चाल पहले वीडियो की तुलना में सामान्य दिखाई दे रही है. यही अंतर अब इस मामले में एक नया सवाल खड़ा कर रहा है.