समस्तीपुर में लड़की से छेड़छाड़ मामले में सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, हुई बुलडोजर कार्रवाई!

Samastipur Viral Video Case: बिहार के समस्तीपुर में नाबालिग लड़की से बदसलूकी के मामले में पुलिस-प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है. 24 सितंबर को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद 25 सितंबर को तीन आरोपियों से जुड़े अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की गई. वहीं मुख्य आरोपी विकास शर्मा के पक्के मकान को लेकर प्रशासन ने दो दिन में अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया है.

ADVERTISEMENT

Samastipur Buldozer Action
Samastipur Buldozer Action
Google CTA

बिहार का समस्तीपुर जिला इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है. जमुई जिले के बाद सामने आई समस्तीपुर की घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है. मामले की गंभीरता को देखते पुलिस-प्रशासन भी एक्टिव है और लगातार कार्रवाई कर रही है. आरोपियों को जेल भेजने के बाद अब प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है. मामले में गिरफ्तार 3 आरोपियों के द्वारा अतिक्रमण कर अवैध निर्माण पर आज एसडीओ के आदेश पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है. वही मुख्य आरोपी विकास शर्मा को अवैध निर्माण दो दिनों के अंदर हटा लेने का नोटिस जारी किया गया है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.