SIR में गड़बड़ी को लेकर तेजस्वी यादव ने फिर फोड़ा एक बम, चुनाव आयोग पर उठाया सवाल

Bihar SIR Draft List Controversy: बिहार में SIR विवाद पर तेजस्वी यादव का नया हमला, NDA सांसद वीणा देवी और जेडीयू MLC दिनेश सिंह पर दो वोटर कार्ड रखने का आरोप, चुनाव आयोग सक्रिय.

ADVERTISEMENT

Tejashwi Yadav exposes alleged voter ID fraud involving Veena Devi and Dinesh Singh in Bihar SIR controversy
तेजस्वी यादव ने लोजपा सांसद और जदयू एमएलसी पर दो वोटर आई कार्ड का लगाया आरोप
google news

बिहार में SIR(विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर शुरू से ही विपक्ष हमलावर हो रहा है. SIR का पहला चरण पूरा होने के बाद 1 अगस्त को चुनाव आयोग ने पहला ड्राफ्ट लिस्ट जारी किया जिसमें की 65 लाख लोगों के नाम काट दिए गए थे. फिर सामने कई तरह के मामले आए जैसे तेजस्वी यादव का दो वोटर कार्ड का मामला, मुजफ्फरपुर में एक ही पते पर 269 लोगों का नाम आदि. फिर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कई खुलासे किए है.