तेजस्वी ने किया था मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी के दो EPIC नंबर का खुलासा, चुनाव आयोग ने लिया एक्शन
Tejashwi Yadav on SIR: तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी के दो वोटर आईडी नंबर का खुलासा किया, चुनाव आयोग ने नोटिस भेजकर 16 अगस्त तक जवाब मांगा.
ADVERTISEMENT

तेजस्वी यादव के खुलासे के बाद चुनाव आयोग ने मेयर को भेजा नोटिस
Tejashwi Yadav on SIR: बिहार में SIR का ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद विपक्ष की ओर से लगातार हमला बोला जा रहा है. मामले की शुरुआत बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से हुई जब उन पर दो वोटर आई कार्ड रखने के मामले में चुनाव आयोग ने तलब किया. फिर तेजस्वी यादव ने कुछ दिन पहले बिहार के मौजूदा उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा पर बांकीपुर और लखीसराय विधानसभा क्षेत्र, दोनों जगह पर नाम दर्ज होने की बात कही थी. इसके बाद आयोग ने एक्शन लेते हुए उनसे 14 अगस्त शाम 5 बजे तक जवाब मांगा था.