तेज प्रताप यादव को हुआ अनुष्का से प्यार, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद किया ये बड़ा ऐलान

Tej Pratap Viral News: तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव संग 12 साल पुराने रिश्ते का खुलासा किया, फेसबुक पोस्ट से लव लाइफ को लेकर मच गया इंटरनेट पर बवाल

ADVERTISEMENT

तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की लव स्टोरी का सोशल मीडिया पर खुलासा करती वायरल फेसबुक पोस्ट
तेज प्रताप और अनुष्का यादव.
Google CTA

Tej Pratap Viral News: बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप एकबार फिर चर्चा में हैं. इसबार वो अपने किसी बयान की वजह से नहीं बल्कि लव लाइफ को लेकर चर्चा में आए हैं. तेज प्रताप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसके बाद हलचल तेज हो गई है. पोस्ट में तेज प्रताप ने अपनी लव लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जिसके बाद यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.