PMCH में मारपीट के बाद पहली बार सामने आए मनीष कश्यप, बताई इस विवाद की इनसाइड स्टोरी
Manish Kashyap News: PMCH में हुई मारपीट पर पहली बार बोले मनीष कश्यप. जानिए अस्पताल में क्या हुआ, डॉक्टरों पर आरोप, और सिस्टम के खिलाफ उनके अगले कदम.
ADVERTISEMENT

मनीष कश्यप.
Manish Kashyap News: बिहार के पीएमसीएच(Patna Medical College and Hospital) में चर्चित यूट्यूबर और बीजेपी नेता मनीष कश्यप के साथ मारपीट की घटना ने सबको चौंका दिया है. एक गरीब मरीज की पैरवी के लिए गए मनीष(Manish Kashyap Viral News) को जूनियर डॉक्टरों ने निशाना बनाया, तीन घंटे तक पिटाई की और वीडियो वायरल करने की धमकी दी. अब मनीष ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद इस घटना की सारी सच्चाई बताई और सिस्टम के खिलाफ लड़ाई का ऐलान किया है.