तेजस्वी ने चिराग पासवान को दी शादी की सलाह, राहुल गांधी ने मुस्कुराकर कह दी ऐसी बात कि वीडियो हो गया वायरल

अररिया में 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक मजेदार वाक्या देखने को मिला. इस दौरान तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को शादी की सलाह दे दी. वहीं, तेजस्वी की इस बात पर राहुल गांधी ने भी मुस्कुराते हुए कुछ ऐसा कहा जाे अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को दी शादी की सलाह
तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को दी शादी की सलाह
google news

बिहार के अररिया में 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्षी नेताओं के बीच एक मजेदार वाक्य देखने को मिला. दरअसल, इस दाैरान मंच पर तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और अन्य नेता मौजूद थे. इस बीच वहां मौजूद पत्रकारों ने चिराग पासवान को लेकर तेजस्वी से सवाल किया. लेकिन तेजस्वी ने चिराग को शादी करने की सलाह दे दी. इस बात पर बगल में बैठे राहुल गांधी मुस्कुरा दिए और बोले कि यह सलाह उन पर भी लागू होती है. अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है. क्या था ये पूरा वाक्य इस खबर में आपको विस्तार से बताते हैं.