UCC पर तेजस्वी यादव का JDU और चिराग पासवान पर बड़ा हमला, कर दी ये बड़ी मांग

समान नागरिक संहिता (UCC) और बिहार बाढ़ राहत को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार, बीजेपी, जेडीयू और चिराग पासवान पर करारा हमला बोला है. तेजस्वी ने नीतीश कुमार को 'रबर स्टैंप सीएम' और संजय झा को 'बीजेपी का एजेंट' करार दिया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर देश में गरमाई राजनीति के बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार और उसके घटक दलों पर जोरदार हमला बोला है. गृह मंत्री अमित शाह के 2029 तक यूसीसी लागू करने वाले बयान पर तेजस्वी यादव ने जेडीयू और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को आड़े हाथों लेते हुए उनका स्पष्ट स्टैंड मांगा है.