'दोस्तों या लड़की के परिवार ने फंसाया होगा', टाइगर श्रॉफ पर हमले करने वाले बेगूसराय के शूटर ऋतिक की मां का बड़ा दावा!

Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग मामले में बिहार के बेगूसराय के ऋतिक कुमार उर्फ रोशन का नाम सामने आने के बाद उनकी मां संयुक्त देवी ने बेटे को बेकसूर बताया है. उन्होंने आशंका जताई कि ऋतिक को किसी दोस्त या लड़की के परिवार की ओर से फंसाया गया हो सकता है. जानिए ऋतिक की मां ने क्या-क्या बताया और परिवार ने पुलिस की दिखाई तस्वीर पर क्या सवाल उठाए.

ADVERTISEMENT

Tiger Shroff Firing Case
बेगूसराय के शूटर ऋतिक की मां ने किया बड़ा दावा
Google CTA

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई फायरिंग की घटना के मामले में अब बिहार के बेगूसराय के रहने वाले ऋतिक कुमार उर्फ रोशन का नाम सामने आया है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में नाम आने के बाद ऋतिक की मां संयुक्त देवी का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे को पूरी तरह बेकसूर बताया है. उनका कहना है कि उनका बेटा इस तरह के किसी भी आपराधिक कृत्य में शामिल नहीं हो सकता और उसे किसी ने साजिश के तहत फंसाया है. साथ ही उन्होंने एक लड़की ज्योति के नाम का भी जिक्र किया है. विस्तार से जानिए पूरी बात.

मां ने बयां की परेशानी, कहा- मोबाइल आ रहा है स्विच ऑफ

संयुक्त देवी ने मीडिया को बताया कि वह खुद अपने बेटे को लेकर बेहद परेशान हैं. उनकी आखिरी बार अपने बेटे ऋतिक से 17 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच बात हुई थी. उसके बाद से ऋतिक का मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ बता रहा है और उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है. परिवार का कहना है कि वे गरीब और मेहनतकश लोग हैं जो कमाते-खाते हैं, और इस अचानक आई मुसीबत से उनका बुरा हाल है.

मुंबई में कुकिंग का काम करता था ऋतिक

मां ने जानकारी दी कि ऋतिक मुंबई में रहकर कुकिंग (खाना बनाने) का काम करता था. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि घटना से ठीक पहले ऋतिक ने एक लड़की (ज्योति) को ट्रेन में बैठाने की बात कही थी, जिससे उसकी शादी तय होने वाली थी. मां के मुताबिक, ऋतिक ने एक महीना काम करने के बाद घर लौटने की बात कही थी. उन्होंने यह भी बताया कि ऋतिक रक्षाबंधन में घर आया था और उसके बाद मुंबई लौट गया था.

पुलिस की पूछताछ और परिवार का शक

सोमवार सुबह जब पुलिस ऋतिक के घर पहुंची और परिवार से पूछताछ की, तो उन्होंने पुलिस को ऋतिक की तस्वीरें और अन्य जानकारियां दीं. हालांकि, पुलिस द्वारा दिखाई गई तस्वीर को लेकर परिवार और मां में कुछ असमंजस की स्थिति भी देखी गई, क्योंकि उनका दावा है कि तस्वीर वाला शख्स उनका बेटा नहीं हो सकता. संयुक्त देवी ने आशंका जताई कि उनके बेटे को उसके किसी दोस्त या उस लड़की के पिता द्वारा किसी साजिश के तहत फंसाया गया हो सकता है. फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बेगूसराय के ऋतिक पर सस्पेंस, परिवार ने फोटो देखकर पहचानने से किया इनकार