वैभव सूर्यवंशी नहीं देंगे 10वीं की परीक्षा! क्रिकेट के लिए छोड़ा एग्जाम का पिच, पिता ने बताई फैसले के पीछे की बड़ी वजह

Vaibhav Suryavanshi News: बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट करियर पर फोकस करने के लिए इस साल CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा नहीं देने का फैसला किया है. आईपीएल ट्रेनिंग और व्यस्त शेड्यूल के कारण लिया गया यह निर्णय चर्चा में है. पिता संजीव सूर्यवंशी ने बताया कि वैभव अगले साल परीक्षा देंगे. विस्तार से जानिए इस फैसले के पीछे की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Vaibhav Suryavanshi Board Exam Update
क्रिकेट के लिए वैभव नहीं देंगे अभी बोर्ड की परीक्षा(फोटो- X/@BCCI)
Google CTA

बिहार के क्रिकेट सनसनी और अंडर-19 वर्ल्ड कप के स्टार वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. पिछले कई दिनों से चर्चा थी कि वैभव 17 फरवरी से शुरू हो रही सीबीएसई (CBSE) 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि वे इस साल एग्जाम नहीं देंगे. वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने स्पष्ट किया है कि उनके बेटे ने फिलहाल किताबों से ज्यादा बल्ले को तरजीह दी है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.