IPS Kamya Mishra: कौन हैं काम्या मिश्रा जिन्होंने 22 की उम्र में IPS बनने के 6 साल बाद ही छोड़ी नौकरी

Who is IPS Kamya Mishra: देश की तेज़-तर्रार आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा ने 28 साल की उम्र में इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया है. आखिर क्या वजह थी कि उन्होंने यूपीएससी से मिली प्रतिष्ठित नौकरी छोड़ दी? जानिए उनकी जिंदगी और इस फैसले की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार कैडर की तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा (IPS Kamya Mishra) इन दिनों काफी चर्चा में हैं. इसका कारण है उनका अपने पद से इस्तीफा देना. काम्या इस समय महज 28 साल की है. ऐसे में अब लोग ये जानना चाह रहे हैं कि काम्या मिश्रा कौन हैं (Who is IPS Kamya Mishra) और आखिरकार ऐसा क्या हुए जो उन्होंने इतनी कम उम्र में आईपीएस की नौकरी छोड़ी दी. चलिए जानते हैं वो क्या कारण थे जिनकी वजह से काम्या ने कई युवाओं की ड्रीम जॉब छोड़ दी.