नेहा सिंह राठौड़ का ये वीडियो पाकिस्तान में क्यों हो रहा शेयर, देशभक्ति पर उठे सवाल तो भड़की सिंगर
Neha singh Rathore on Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद नेहा सिंह राठौर का सरकार पर तंज वाला वीडियो पाकिस्तान में वायरल हो गया है. पाकिस्तानी ट्विटर हैंडल्स ने इसे खूब शेयर किया, जिसके बाद नेहा पर देशद्रोह के आरोप लगे.
ADVERTISEMENT

नेहा सिंह राठौर
Neha singh Rathore on Pahalgam Attack: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक आतंकी हमला हुआ जिसने पूरे देश का झकझोर कर रख दिया. इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों देशों ने अपने स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी है. एक ओर भारत ने जहां पांच कड़े फैसले लेते हुए तो बौखलाहाट में उसने भी कई फैसले लिए. इसी बीच सोशल मीडिया पर भी कई तरह के वीडियो वायरल हुए जिसमें किसी ने सरकार पर निशाना साधा तो किसी ने पाकिस्तान पर. इसी में एक वीडियो भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर का वायरल हुआ जिसमें की हर बार की तरह वो सरकार पर तंज कसती हुई नजर आ रही हैं. लेकिन इसबार मामला कुछ अलग ही हुआ क्योंकि इस वीडियो को पाकिस्तान में जमकर शेयर किया जा रहा हैं.