Pahalgam attack: कौन है बिहार का नौशाद जिसने पाकिस्तान की कर दी तारीफ, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो उसका पोस्ट

Md. Naushad Viral Post: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद Md. Naushad ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और लश्कर की खुलकर तारीफ की, भड़काऊ पोस्ट से विवाद बढ़ा.

ADVERTISEMENT

नौशाद ने सोशल मीडिया पर किए थे 10 पोस्ट
नौशाद ने सोशल मीडिया पर किए थे 10 पोस्ट
Google CTA

Md. Naushad Viral Post: 22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ. हमला पहलगाम के सबसे खूबसूरत घाटी बैसरन घाटी में हुआ जहां आतंकवादियों ने लोगों से धर्म पूछकर गोली मारी थी. इस हमले में बिहार के एक आईबी अफसर की भी जान चली गई. वहीं बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले मोहम्मद नौशाद ने कुछ ऐसे पोस्ट किए जिससे की लोगों की भावना को और आहत पहुंची. हमले होने के बाद नौशाद ने सोशल मीडिया पर 10 पोस्ट किया. इन सारे पोस्ट में उसने पाकिस्तान और आतंकी संगठनों के आकाओं को जमकर सराहा और उन्हें खूब धन्यवाद दिया.