मनीष वर्मा की हो सकती है बिहार कैबिनेट में एंट्री, जानिए कैसे ये IAS अधिकारी बन गया नीतीश का खास?

Bihar Politics: सूत्रों की मानें तो दशहरा के बाद बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. कैबिनेट विस्तार में भूमिहार, यादव, राजपूत और कुशवाहा को मिल सकता है मौका. वहीं, नीतीश कुमार के करीबी पूर्व आईएएस मनीष वर्मा को भी मंत्री बनाया जा सकता है. 

ADVERTISEMENT

bihar_politics
बिहार में नितीश कुमार के करीबी मनीष वर्मा की हो सकती है राजनीति में एंट्री.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

बिहार कैबिनेट के विस्तार की चर्चा एक बार फिर से शुरू हो गई है.

point

इस कैबिनेट विस्तार में भूमिहार, यादव, राजपूत और कुशवाहा को मिल सकता है मौका.

point

नीतीश कुमार के करीबी पूर्व आईएएस मनीष वर्मा को भी मंत्री बनाया जा सकता है. 

Bihar Politics: बिहार कैबिनेट के विस्तार की चर्चा एक बार फिर से शुरू हो गई है. हालांकि बिहार में विधानसभा चुनाव नवंबर 2025 में हो सकते हैं. उससे पहले जातियों को साधने की कवायद के तौर पर इसे देखा जा रहा है. सूत्रों की मानें तो दशहरा के बाद बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. इस कैबिनेट विस्तार में भूमिहार, यादव, राजपूत और कुशवाहा को मिल सकता है मौका. वहीं, नीतीश कुमार के करीबी पूर्व आईएएस मनीष वर्मा को भी मंत्री बनाया जा सकता है.