Personal Finance: जेब पर भरी नहीं पड़ेगी आपके सपनों की गाड़ी, EMI और मेंटिनेंस खर्च तय करेगा 20/4/10 का नियम

Car Buying Rules: कार खरीदते समय अक्सर ऐसे सवाल सामने आते हैं कि बजट क्या हो ? डाऊन पेमेंट कम से कम कितना रखा जाए. EMI कितने साल की और मंथली कितनी हो. कार मेंटिनेंस के लिए मैक्सिमम बजट कितना हो ? ये सब आपकी सैलरी से तय होता है और इसके बताते हैं कुछ फार्मूले.

ADVERTISEMENT

NewsTak
कार खरीदने के टिप्स.
Google CTA

कार खरीदने का निर्णय जमीन और घर खरीदने से ज्यादा अहम होता है. वजह है जमीन और घर आपके निवेश को बढ़ाता पर कार नहीं. इसलिए शौक के दबाव में कोई भ्हाी निर्णय आपकी दूसरी जरूरतों पर भारी पड़ सकता है. अब सवाल ये है कि कार खरीदने से पहले उसका बजट, डाऊन पेमेंट, EMI और मंथली खर्च की लकीरें कैसे खींचे ? यहां अधिकांश लोग फंसते हैं और भविष्य पर सबकुछ डालकर फौरी तौर पर निर्णय ले लेते हैं. शुरूआती दिनों में कार में घूमना तो अच्छा लगता है पर जैसे ही वो आपके मंथली बजट की बैंड बजाती है तो उसपर सवारी भी नागवार गुजरने लगती है. इस खबर में हम आपको कार खरीदने से पहले बजट की सीमा रेखा खींचने, डॉउन पेमेंट से लेकर EMI के भी सीमा रेखा खींचने वाले फार्मूले के बारे में बताने जा रहे हैं.