Car Buying Tips: ये 2 फार्मूले है बड़े काम के, न लोन बोझ लगेगा न खटकेगी EMI, बस दौड़ेगी चमचमाती Car
Personal Finance: बिना सोचे-समझे लोगों की बातों में आकर तुरंत EMI पर किसी भी बजट में कार ले लेना परेशानी भरा हो सकता है. ऐसे निर्णय से मंथली बजट तो बिगड़ेगा ही, कर्ज के बोझ में दबने की संभावना भी रहेगी.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
नई कार खरीदना हर किसी का सपना हो सकता है, लेकिन बिना सोचे-समझे फैसला लेने पर यही बोझ लगने लगता है. अक्सर लोग गाड़ी खरीदने से पहले केवल पसंद देखते हैं- मॉडल कौन-सा अच्छा है, कलर कैसा है, कंपनी कौन-सी है...वगैरह-वगैरह. सबसे जरूरी बात है फाइनेंशियल प्लानिंग जो लोग करते नहीं है. फिर डाऊन पेमेंट के बाद बारी आती है ईएमआई की. कुछ महीनों में मंथली बजट गड़बड़ाने लगा जाता है. जो कार कुछ दिनों पहले फर्राटा भरती नजर आती थी वही चुभने लग जाती है.
