सैलरी वाले कर्मचारियों को 1 अप्रैल से बड़ी खुशखबरी, 12 लाख तक की कमाई पर होगा 80,000 का फायदा

New Tax Regime: 1 अप्रैल से होने वाले तमाम बदलावों में इनकम टैक्स में भी बदलाव होने जा रहा है. 1 फरवरी को केंद्रीय बजट में लागू हुए नया टैक्स स्लैब 1 अप्रैल से लगू होगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
Google CTA

मार्च 31 को ये वित्तीय वर्ष खत्म क्लोज हो रहा है. अब 1 अप्रैल से कई चीजें बदलने वाली हैं. 1 अप्रैल से TDS के अलावा इनकम टैक्स में भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है. 1 फरवरी को पेश हुए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 12 लाख 75 हजार तक की सैलरी को इनकम टैक्स से मुक्त कर दिया है. इससे ऊपर की तनख्वाह पर इनकम टैक्स के स्लैब प्रभावी होंगे. इससे पहले न्यू टैक्स रिजीम में इनकम टैक्स स्लैब की बात करें तो 12 लाख सालाना की आय पर 80 हजार रुपए टैक्स देने पड़ते थे.