Personal Finance : बजट के बाद न्यू टैक्स रिजीम की इतनी चर्चा क्यों है, क्या है इसकी पूरी गणित? जानें
न्यू टैक्स रिजीम में इनकम टैक्स फाइल करने पर 12 लाख तक की आय टैक्स फ्री हो गई है.ऐसे में लोग सवाल करने लगे हैं कि ये ओल्ड और न्यू क्या है? तो आइए हम दोनों टैक्स रिजीम की पूरी गणित आपको बताते हैं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
यूनियन बजट पेश होने के बाद अब न्यू टैक्स रिजीम की चर्चा काफी तेज हो गई है. न्यू टैक्स रिजीम में इनकम टैक्स फाइल करने पर 12 लाख तक की आय टैक्स फ्री हो गई है. इसमें सैलरी वालों के लिए ये सीमा 12 लाख 75 हजार तक है. ऐसे में लोग सवाल करने लगे हैं कि ये ओल्ड और न्यू क्या है? तो आइए हम इस गफलत को खत्म कर दोनों टैक्स रिजीम की पूरी गणित और इसके फुल डिटेल के साथ आपको बता रहे हैं.