पेट्रोल में मिला 20% एथेनॉल आपकी गाड़ी के माइलेज और इंजन की बजा रहा बैंड? क्यों मची है हाय-तौबा?
भारत ने 2025 की शुरुआत में 20% एथेनॉल ब्लेंडिंग (E20) होने के बाद दावा किया जा रहा है कि गाड़ियों के इंजन, माइलेज और पिकअप इसका इम्पैक्ट पड़ रहा है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
भारत ने 2025 की शुरुआत में ही पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य हासिल कर लिया है. यानी अब पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनाल मिलाया जा रहा है. इस मिश्रण के साथ तैयार हुए पेट्रोल से ही देश की सड़कों पर गाड़ियां फर्राटे भर रही हैं. पर्यावरण के मद्देनजर भारत एक बेहतर कल की तरफ आगे बढ़ रहा है.
