epfo money withdraw : PF का पैसा निकालने की मजबूरी है तो जान लें EPFO के ये नियम, घर बैठे अकाउंट में आएंगे पैसे

epfo money withdraw : हरिहरन अपने बेसिक और डीए को मिलाकर पीएफ में हर महीने 12 फीसदी का कंट्रीब्यूशन करते हैं. उन्हें अचानक पैसों की जरूरत पड़ गई है. वे पीएफ के पैसे निकालकर अपनी जरूरत पूरी करना चाहते हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees' Provident Fund Organisation) निजी और गवर्नमेंट सेक्टर में काम कर रहे कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करता है. इसमें कर्मचारी के रिटायरमेंट तक एक बड़ा फंड तैयार करना, उसके लिए पेंशन और बिना प्रीमियम लिए जीवन बीमा की सुरक्षा भी देता है. कर्मचारी को अपनी बेसिक+DA का 12 फीसदी प्रॉविडेंट फंड में हर महीने जमा करना पड़ता है. इसमें नियोक्ता भी 12 फीसदी का योगदान करता है, लेकिन उसमें पेंशन वाले हिस्से के लिए बेसिक+ DA की लिमिट 15,000 रुपए महीने होती है.