EPFO 3.0 : अब ATM से सेकेंडों में निकाल सकेंगे PF के पैसे, पहले लगते थे कई दिन
Personal Finance: मनसुख मंडाविया ने कहा कि अब ईपीएफओ बैंक की तरह हो जाएगा. जैसे बैंक में लेन-देन का काम होता है वैसे कर्मचारियों के लिए ईपीएफओ के ऑफिस बैंक की तरह काम करेंगे.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों के लिए एक बड़ा अपडेट आया है. केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार यानी 6 मार्च को ये ऐलान करते हुए बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) जल्द ही ‘EPFO 3.0 संस्करण’ शुरू करने जा रहा है. इसमें EPFO से जुड़े कर्मचारी अब अपने PF का पैसा ATM से वैसे ही निकाल सकेंगे जैसे एटीएम कार्ड से कैश निकालते हैं. इसके अलावा भी इस नए संस्करण में कई अन्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं.